Maharajganj Times

VIDEO :रील बनाने की सनक में युवती ने जाम किया सड़क,वाहनो के बोनट पर लगाया ठुमका,हुआ चलान

Maharajganj
Thursday, 26 Sep, 2024
0
2262

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- घुघली थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा रील बनाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। युवती ने बीच सड़क पर गाड़ियों को रोककर घंटों तक आवागमन बाधित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती भोजपुरी के अश्लील गानों पर सड़क पर डांस कर रही थी और इस दौरान स्कूल बसों और अन्य वाहनों को भी रोक दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि युवती ने गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर डांस किया।वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित होने के बावजूद वह सिगरेट के धुआं उड़ाते हुए वीडियो बना रही थी। इस घटना ने स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।इस दैरान आवागमन कई घंटों तक रुका रहा और बच्चों की स्कूल बस भी फंसी रहीं। मामला घुघली थाना क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली इस युवती ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में कानून और व्यवस्था की अनदेखी की। मामले में सीओ सदर आभा सिंह ने बताया कि युवती का धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया है।